अररिया, अगस्त 20 -- Araria News: पलासी (ए.सं.)। प्रखंड के अलग-अलग गांव के महिला सहित पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गया। सर्पदंश के शिकार लोगों में झिलमिलिया गांव की रीना देवी, भटवार गांव की संध्या कुमारी, महेंद्रपुर गांव के सत्यम कुमार मंडल, बेलसरी गांव की कौसका देवी,चण्डिपुर गांव की उषा देवी शामिल हैं। सभी सर्प दंश से पीड़ित लोगों का ईलाज पीएचसी पलासी में कराया गया। इस बात की जानकारी डॉ. परवेज हयात ने देते हुए बताया कि उक्त सभी पीड़ितों का ईलाज पीएचसी में जारी है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...