अररिया, नवम्बर 6 -- मोहनियां पुल के समीप किशोरी का शव बरामद Araria News: पलासी (ए.सं)। शुक्रवार शाम पलासी-जोकीहाट मार्ग पर मोहनियां पुल के समीप गड्ढे से एक 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी पांच दिनों से लापता थी। किशोरी का शव मिलने की सूचना पर पलासी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। वह मोहनिया गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी एक नवंबर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का पता नहीं चला तो परिजनों ने तीन नवंबर को थाना में लिखित आवेदन दिया। परिजन व पुलिस किशोरी की लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे कि शुक्रवार की शाम उसका शव बरामद हुआ। मृतका के मामा ने बताया कि दो नवंबर की रात किशोरी पड़ोस के एक रिश्तेदार के घर सोने गई थी। तीन नवंबर को...