Araria News: पहली पुण्यतिथि पर रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी को दी श्रद्धांजलि
अररिया, जुलाई 8 -- Araria News: अररिया , एक संवाददाता वन संरक्षण, वन अनुसंधान एवं वन्य जीव विज्ञान के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले जिला मुख्यालय अररिया के लाल रिटायर्ड आई.एफ.एस. अधिकारी स्व. उपेंद्र प्रसाद जी की प्रथम पुण्यतिथि सादगीपूर्वक मनाई गई। पुष्पांजलि सह श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन उनके पैतृक आवास श्याम निवास, चित्रगुप्त नगर, वार्ड संख्या 21 में किया गया। मौके पर उनके परिजन वी प्रसाद सहित डॉ. विनीता प्रसाद , इंजीनियर राजेश कुमार, विकास प्रकाश, विनीत प्रकाश, विवेक प्रकाश, दिव्यांश, यश कुमार, चेतन कुमार व चिराग़ कुमार आदि उपस्थित थे। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.