अररिया, अगस्त 29 -- Araria News: पलासी, एक संवाददाता। प्रखंड के भट्टाबाड़ी धर्मगंज गांव की एक महिला को शुक्रवार को सर्प डस लिया। सर्प दंश की शिकार महिला रीता देवी को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया। इस बात की जानकारी प्रभारी डा जहांगीर ने देते हुए बताया कि उक्त महिला का पीएचसी पलासी में जारी है। जो फिलहाल खतरे से बाहर हैं। जानकारी अनुसार उक्त महिला अपने घर पर काम कर रही थी। इसी क्रम में उन्हें सर्प ने डस लिया। सर्प डसने की जानकारी परिजनों को मिलते ही उपचार के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया है। यहां महिला की इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पलासी में एक महिला को सर्प डसा यह भी पढ़ें- नाचनी में महिला को सांप ने डसा यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: नाचनी में महिला को सांप ने डसा

हिंदी हिन्दुस्तान ...