अररिया, अक्टूबर 4 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। एसपी के निर्देश पर पलासी-टेढ़ागाछ मार्ग स्थित हसनपुर चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान पलासी थाना पुलिस ने करीब पांच दर्जन से अधिक दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट, लाइसेंस और नशे की स्थिति को लेकर सघन चेकिंग की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहन चालकों से करीब छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों पर अंकुश लगाना। अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि य...