Araria News: परीक्षा के दौरान भीषण जाम, अररिया-रानीगंज मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध
अररिया, नवम्बर 20 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता शहर के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान अररिया कॉलेज अररिया में बीए पार्ट-1 की परीक्षा के दौरान मुख्य द्वार के सामने घंटों भीषण जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा शुरू होने और समाप्त होने के समय छात्रों और अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण कॉलेज के सामने वाली मुख्य सड़क अररिया-रानीगंज मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावकों और उनके वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सड़क के दोनों ओर बाइक और ई-रिक्शा खड़े कर दिए जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।
जाम से परीक्षार्थियों और राहगीरों को परेशानी परीक्षार्थियों को हुई भारी परेशानी: पहली पाली की परीक्षा खत्म होने और दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.