Araria News: परमान नदी की धारा में किशोरी व युवती बहीं, एक की मौत
अररिया, जुलाई 19 -- Araria News: जोकीहाट (अररिया), एक संवाददाता। जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना क्षेत्र के महाजाली गांव के पास शुक्रवार को परमान नदी के तेज बहाव में एक किशोरी और एक युवती बह गईं। स्थानीय लोगों ने किशोरी का शव नदी से बरामद कर लिया है, जबकि युवती की तलाश जारी है। परिजनों के अनुसार महाजाली गांव के समीप बहने वाली परमान नदी पार करने के दौरान दोनों तेज बहाव की चपेट में आ गईं और डूब गईं। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान किशोरी का शव शनिवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के दियारी घाट के पास से बरामद किया गया। मृत किशोरी की पहचान स्थानीय याकूब की बेटी नुजहत (15 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे का शिकार हुई दूसरी युवती ततलुब की बेटी खुशनुमा (18 वर्ष) का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद से ही दोनों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.