Araria News: परमान नदी किनारे मजदूर की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी
अररिया, सितम्बर 20 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। सिमराहा थाना क्षेत्र की आरटी मोहन पंचायत के गुरमी वार्ड संख्या-11 में शनिवार की रात एक मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक प्रदीप ऋषिदेव (35) गुरमी वार्ड संख्या-11 निवासी गुलाबचंद ऋषिदेव का बेटा था । घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है। मृतक की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे उनके पति शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित परमान नदी किनारे गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क और परमान नदी के बीच किनारे एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.