Araria News: पटेल चौक पर दो घंटे से महाजाम, एंबुलेंस तक फंसी; यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
अररिया, सितम्बर 22 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय पटेल चौक पर सोमवार की शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब दो घंटे तक चौराहे पर ऐसा जाम लगा रहा कि वाहन एक कदम तक आगे नहीं बढ़ सके। मनमाने तरीके से सड़क पर खड़े किए गए दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती गई। जाम का आलम यह रहा कि कई ट्रेनें गुजर गईं, लेकिन सड़क पर फंसे वाहनों को आगे निकलने का रास्ता नहीं मिला।
स्थिति अधिक गंभीर सबसे गंभीर स्थिति तब बन गई, जब जाम में एंबुलेंस भी फंस गईं। मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस के लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि इसी तरह किसी गंभीर मरीज को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? कई लोग जरूरी सामान खरीदने और अपने गंतव्य तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.