Araria News: पंचायत स्तर पर संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा
अररिया, जुलाई 15 -- Araria News: अररिया, संवाददाता बुधवार को डीएम विनोद दुहन ने जिले के जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत चकई पंचायत का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। साथ ही पंचायत भवन का निरीक्षण भी किया। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक डीएम ने चकई ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान पंचायत में पदस्थापित कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने पंचायत भवन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित विकास और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.