Araria News: पंचमुखी हनुमान मंदिर का 34 वां वार्षिकोत्सव संपन्न
अररिया, सितम्बर 2 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का 34 वां वार्षिकोत्सव चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान एवं भक्ति जागरण के साथ सोमवार की देर रात श्रद्धा और उल्लास के माहौल में संपन्न हो गया। वार्षिकोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। चार दिनों तक मंदिर परिसर हरे राम-हरे राम, हरे कृष्ण-हरे कृष्ण के जयघोष एवं भजनों से गूंजता रहा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि वार्षिकोत्सव के प्रथम चरण में 48 घंटे का अष्टयाम सह संकीर्तन आयोजित किया गया। इसमें बिहार एवं नेपाल की विभिन्न कीर्तन मंडलियों के सदस्यों ने लगातार संकीर्तन प्रस्तुत किया। इसके बाद 24 घंटे का रामचरितमानस यज्ञ आयोजित किया गया। मानस यज्ञ की पूर्णाहुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.