अररिया, अगस्त 9 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के ऐतिहासिक एवं प्रमुख आस्था केंद्र श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव इस वर्ष 28 अगस्त से श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में 48 घंटे का अष्टयाम सह अखंड संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। इसमें बंगाल और नेपाल सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचने वाली कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव 28 अगस्त सेआयोजन की विशेषताएँ मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गजेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि पंचमुखी हनुमान मंदिर...