Araria News: नो मेंस लैंड स्थित एक घर से 160 किलो मक्का बीज बरामद, एक गिरफ्तार
अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने गरैया के निकट नो मेंस लैंड स्थित एक आवासीय परिसर में तस्करी के लिए रखे 160 किलो मक्का का बीज बरामद किया है। इसके साथ ही एक कारोबारी को भी हिरासत में लिया है। थानेदार विकास कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि मुस्तकीम उर्फ नेपाली गरैया नो मैंस लैंड स्थित अपने आवासीय परिसर में तस्करी के लिए मक्का का बीज रखा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक करवाई को लेकर उनके घर में छापेमारी करने पर चार बोरा में रखे दस पॉकेट मक्का बीज अर्थात 160 किलो बीज बरामद किया गया। हालांकि उस समय मुस्तकीम भागने में सफल रहा था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया है। इधर थानेदार विकास कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मुस्तकीम को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.