Araria News: निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने का निर्देश
अररिया, अक्टूबर 24 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। शुक्रवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में लघु सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी करने, आपसी समन्वय के साथ कार्य निष्पादन करने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।बैठक में वरीय कोषागार पदाधिकारी, अररिया, कोषागार पदाधिकारी, अररिया, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल अररिया एवं नरपतगंज, जिला आईटी प्रबंधक, अररिया उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.