Araria News: नियोजित शिक्षकों को वेतन भुगतान की प्रक्रिया को लेकर दस्तावेज जमा करने का निर्देश
अररिया, अक्टूबर 1 -- Araria News: जोकीहाट(ए सं)। प्रखंड जोकीहाट में पदस्थापित कुल 188 नियोजित शिक्षकों को वेतन भुगतान की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दस्तावेज अविलंब जमा करने का निर्देश दिया गया है। एसएनए एसपीएआरएसएच के माध्यम से वेतन भुगतान के लिए शिक्षकों का केवाईसी आईडी क्रिएशन आदि की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसके लिए सभी संबंधित शिक्षकों को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण/कैंसिल चेक सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज इफउ में जल्द से जल्द जमा करने को कहा गया है। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित शिक्षक का अगले माह का वेतन भुगतान स्थगित हो सकता है। शिक्षकों से समय रहते दस्तावेज जमा कर प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.