अररिया, अगस्त 20 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर नाबालिग छात्रा के अपहरण के आरोपी युवक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में मधुरा दक्षिण वार्ड दस निवासी आजाद पासवान पिता मीठन पासवान, मधुरा दक्षिण वार्ड चार निवासी राजकुमार कुरेल पिता कार्तिक कुरेल एवं शंकर पासवान पिता तेतर पासवान शामिल हैं। गिरफ्तार आजाद पासवान पर नाबालिग छात्रा का अपहरण मामले को लेकर छात्रा के परिजन के द्वारा नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था, जबकि कुमार कुरेल व शंकर पासवान पर न्यायालय से वारंट निर्गत था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ...