Araria News: नाथपुर में सर्पदंश से महिला की मौत
अररिया, जुलाई 31 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या आठ में खेत में घास लाने गई 42 वर्षीय महिला की गुरुवार को सर्पदंश के कारण मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय विमला देवी पति गणेश राय दोपहर के समय अपने खेत में घास लाने गई थी। जैसे ही खेत में गई की एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। आनन-फानन में उसे ईलाज के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खेत से लौट रही महिला को सांप ने डसा, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.