अररिया, अगस्त 21 -- Araria News: अररिया, विधि संवाददाता। अररिया न्यायमंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता सह पूर्व अपर लोक अभियोजक एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर झा का गत निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना से अधिवक्ता समुदाय एवं न्यायिक जगत में शोक की लहर है।

मुरलीधर झा का परिचय स्व मुरलीधर झा लंबे समय तक अररिया बार एसोसिएशन से जुड़े रहे। उन्होंने अपर लोक अभियोजक के पद पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों में सरकार का पक्ष रखा। इसके साथ ही जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने बार की एकता और अधिवक्ताओं के हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। सरल स्वभाव, विधि का गहन ज्ञान और सभी के प्रति सहयोगी व्यवहार के कारण वे अधिवक्ताओं एवं मुवक्किलों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे।

शोक सभा का आयोजन उनके सम्मान में गुरुवार को अररिया जिला बार एसोस...