Araria News: नहीं रहे अररिया कॉलेज के पूर्व प्राचार्य उदित बाबू, शोक सभा आयोजित
अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: अररिया, संवाददाता जिले के बुद्धिजीवियों और साहित्य जगत के लिए बुधवार की शाम मर्माहत कर देने वाली खबर आई कि अररिया कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ उदित कुमार वर्मा नहीं रहे। लंबे समय से बीमार चल रहे उदित बाबू का निधन खैरिया बस्ती स्थित उनके निवास पर हो गया।अररिया कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ हामिद रजा अख्तर द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और अररिया के सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। डॉ वर्मा एक अनुभवी शिक्षाविद, कुशल प्रशासक और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। उनके निधन पर गुरुवार को कॉलेज परिसर में शोक का वातावरण रहा। दुख की इस घड़ी में महाविद्यालय प्रांगण में प्राध्यापकों और कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.