Araria News: नहाने गईं तीन किशोरियां परमान नदी में डूबीं, एक की मौत
अररिया, अक्टूबर 1 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता। शहर से सटे पूरब स्थित हरियाली मार्केट छठ घाट पर गुरुवार की दोपहर परमान नदी में नहाने गईं तीन किशोरियां गहरे पानी में समा गईं। इस दर्दनाक हादसे में एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक किसी तरह सुरक्षित किनारे लौट आई। वहीं, तीसरी किशोरी नदी के तेज बहाव में लापता हो गई, जिसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। मृतक युवती की पहचान काली बाजार वार्ड संख्या 23 निवासी मोहम्मद इस्लाम की 15 वर्षीय पुत्री परवीन के रूप में हुई है। वहीं, उसी वार्ड के निवासी मोहम्मद जलाल की 12 वर्षीय पुत्री बुचीया अब भी लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है。
पैर फिसलते ही गहरे पानी में समा गईं तीनों सहेलियां: गुरुवार दोपहर वार्ड संख्या 23 की रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.