अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर डीएम विनोद दूहन एवं एसपी जितेन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में नार्को कॉ-आर्डिनेशन सेन्टर (एनकोर्ड) एवं भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला औषधि निरीक्षक अररिया को एसएसबी, पुलिस एवं मद्यनिषेध विभाग से समन्वय स्थापित कर औषधि केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि जिला पदाधिकारी केनिर्देशानुसार एसएसबी 52वीं वाहिनी के द्वारा चिह्नित किए गए स्थान सोनापुर एवं सिकटी में सीसीटीवी लगा दिया गया है।

नशे के विरुद्ध कार्रवाई डीएम ने जिले की सभी सुरक्षा एजेंसियों को नशे के विरुद्ध प्रचार-प्र...