अररिया, जुलाई 29 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायत पर ड्रग विभाग और स्थानीय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर शिवनंदन कुमार की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने शहर के दो प्रमुख मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी की। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार आनन-फानन में दुकानों के शटर गिराकर मौके से खिसक गए। यह भी पढ़ें- Almora News: धारानौला के मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारीटीम का गठन ड्रग इंस्पेक्टर शिवनंदन कुमार ने बताया कि बीते मई महीने में एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को लिखित आवेदन दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नवरत्न चौक स्थित एक मेडिसिन सेंटर में प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश...