Araria News: नवीन कृषि तकनीक के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने पर जोर
अररिया, सितम्बर 30 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को 17वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें जिले के लिए कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में तकनीकी हस्तक्षेपों की समीक्षा के साथ आगामी कृषि मौसम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक के मुख्य प्रतिभागी बैठक में बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉक्टर आरके सोहाने सहित आईसीआर अटारी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ अमरेन्द्र कुमार एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डी.वी. सिंह ने आभासी माध्यम से भाग लेकर कृषि विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किए। भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन प्रसाद भी बैठक में उपस्थित रहे ।
गतिविधियों की समीक्षा कार्यक्रम में कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.