Araria News: नवजात का शव बरामदगी मामले में यूडी केस दर्ज
अररिया, अक्टूबर 7 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी-मदनपुर पथ पर मंगलवार को चिरियारी पेट्रोल पंप पुलिया के नीचे नवजात का शव बरामदगी मामले में पलासी थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। यह केस चौकीदार कृत्यानंद के बयान पर दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को चिरियारी पुलिया के नीचे नवजात मृत शिशु का शव देखने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी । इस क्रम में चौकीदार के वहां पहुंचने पर उन्होंने इसकी सूचना पलासी थाना को दी। सूचना पाकर पलासी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.