अररिया, अक्टूबर 14 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की संध्या गुप्त सूचना के पर तोप नवाबगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप से 14 लीटर नेपाली शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से बाइक सवार तस्कर को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अंचरा पंचायत के लक्ष्मीपुरा वार्ड संख्या 11 निवासी संतोष कुमार यादव बताया जाता है। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया है। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि नेपाल से बाइक पर शराब लाकर क्षेत्र में तस्करी की सूचना पर बाइक से कुल 14 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। यह भी पढ़ें- Buxar News: 37.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...