अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचडी परिसर में बन रहे नए भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण में प्राक्कलन के विपरीत घटिया ईंटों और लोकल बालू के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि विरोध के बाद विभागीय जेई ने पूर्व में भी काम रुकवाया था लेकिन इसके बावजूद निर्माण स्थल पर बालू का ढेर लगाकर प्लास्टर का काम लगातार कराया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भवन निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि घटिया गुणवत्ता वाली ईंटों और उजले बालू का इस्तेमाल कर काम आगे बढ़ाया जा रहा है। लोगों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो विभागीय स्तर पर काम रोकने की कार्र...