अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल परिसर में सोमवार को राजद नेता एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन्मदिन के अवसर पर फारबिसगंज लायंस क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। राजद नेता मनीष यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव के जन्मदिन को सामाजिक कार्यों के माध्यम से यादगार बनाया गया है। इस मौके पर राजद नेता मनीष यादव के अलावा जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद, प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव, लायंस क्लब के डॉ अजय सिंह, डॉ. चेतन कुमार, अरुण सिंह, कर्मी अतहर आलम, राघव मिश्रा, रईस अंसारी, शेख सोहराब, विवेक यादव, अमित कुमार, खगेंद्र कुमार, विशाल प्रियदर्शी,...