Araria News: नरपतगंज पुलिस ने 18 बोतल बियर के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
अररिया, जुलाई 22 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अस्पताल चौक के समीप 18 बोतल बियर के साथ बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड 10 निवासी राजकुमार पिता अशोक कुमार मंडल बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अपने स्प्लेंडर बाइक के डिक्की में 18 बोतल बीयर लेकर नरपतगंज बाजार जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना पर नरपतगंज पुलिस ने अस्पताल चौक के समीप बाइक रोककर तलाशी लिया जहां बाइक की डिक्की में बीयर बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.