अररिया, अक्टूबर 31 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के समीप फोरलेन पर करीब 20 दिन पूर्व एसटीएफ टीम पर किए गए हमला मामले के एक आरोपी को नरपतगंज पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी खैरा गढिया निवासी आमिर खान पिता उमर फारूक बताया जाता है। बताते चलें कि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के थलहा नहर के समीप एसटीएफ टीम पर मुखिया पति एवं उनके समर्थकों के द्वारा मारपीट मामले को लेकर नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस के द्वारा पूर्व में सात आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मुख्य आरोपी सहित कांड में शामिल अन्य आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में...