अररिया, नवम्बर 14 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत नरपतगंज क्षेत्र में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शनिवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार एवं मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी ने नगर पंचायत क्षेत्र में तैयार किए जा रहे सभी 32 छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, चेंजिंग रूम, रोशनी एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य किरासन तेल डिपो के समीप स्थित छठ घाट, रेलवे स्टेशन, मधुरा, थलहा सहित नगर पंचायत के सभी वार्डों में बनाए जा रहे छठ घाटों का जायजा लिया गया। खासकर कृत्रिम जलाशयों में पानी की व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया गया। कई घाटों पर जलाशयों ...