अररिया, सितम्बर 21 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खाब्दह पंचायत वार्ड संख्या 18 कन्हैली गांव में आग लग जाने से एक परिवार के दो घर जलकर खाक हो गया। इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के मो. चांद बाबू पिता मो. शदरुल के घर में रविवार की दोपहर खाना बनाने के क्रम में अचानक आग लग गई देखते ही देखते दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घर में रखे अनाज फर्नीचर नगदी आदि मिलाकर करीब 05 लाख से ज्यादा की संपत्ति नुकसान होने की बात कही जा रही है। वहीं आग की चपेट में आने से मो. शदरुल भी झुलस गए। जिनका चिकित्सकीय उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर आपको बुझाया। घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि मनीष यादव एवं राजद नेत...