अररिया, सितम्बर 3 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत के वार्ड संख्या 02 में बुधवार को हुए भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया। जख्मी पलासी वार्ड संख्या दो निवासी शहजादी खातून पति सलाउद्दीन बताया जा रहा है। नरपतगंज थाना में दिए आवेदन में शहजादी खातून ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर पड़ोस के ही तबरेज आलम, बेचन आलम आदि के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...