अररिया, अगस्त 25 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद वीणा देवी के नेतृत्व में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़ी करीब दो दर्जन योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। योजनाओं पर सहमति बनने के बाद उन्हें एस्टीमेट तैयार करने के लिए भेजने का निर्णय लिया गया। एस्टीमेट तैयार होने के बाद प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कर योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही गई।

जल निकासी की व्यवस्था बैठक में मुख्य रूप से शहर से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। विभिन्न वार्डों में जलजमाव और अवरुद्ध नालों की समस्या को देखते हुए नाला निर्माण एवं जल निकासी से संबंधित योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई। वार्ड संख्या 17 में अवरुद्ध जल निकासी की समस...