अररिया, अक्टूबर 7 -- Araria News: ​अररिया,निज संवाददाता। ​जनहित, विकास और पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर नगर संघर्ष समिति अररिया का महाधरना बुधवार को दूसरे दिन भी चांदनी चौक स्टेशन रोड स्थित पुराना टमटम स्टैंड पर जारी रहा। शहर की बदहाल व्यवस्था, जर्जर सड़कों, जलजमाव और सफाई संकट के खिलाफ धरना पर बैठे समिति सदस्यों का कहना था कि जिला बनने के 36 साल बाद भी अररिया शहर बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। लेकिन इसकी चिंता किसी को नहीं है। नगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष इम्तियाज अनीश सचिन सब्यसाची सेन,वदुद आलम,साकिब रेजा ने कहा कि शहर की बुनियादी स्थिति बदहाल है और जनता रोजमर्रा की दिक्कतों से जूझ रही है। जब तक इन प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। नगर संघर्ष समिति ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन...