अररिया, सितम्बर 20 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर के तेरापंथ भवन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। नेपाल की राजधानी काठमांडू से पधारे कथा वाचक परम पूज्य आचार्य पंडित मानवेंद्र शर्मा एवं फारबिसगंज निवासी पंडित नरेंद्र शर्मा ने भागवत कथा का रसपान कराते हुए कहा कि मानव मात्र को भगवान के जन्म, कर्म और लीलाओं का आनंद महोत्सव मनाना चाहिए। यही मानव जीवन का सार है और इसी से जीवन सफल होता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंजा त...