अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप के साथ भीषण गर्मी तो कभी आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल के साथ बारिश हो रही है। इस बीच रविवार को भी मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह से लेकर शाम तक की बात करें तो कभी धूप के साथ उमस भरी गर्मी तो कभी आसमान में बादल मंडराने लगते थे। कभी हवा की रफ्तार सुस्त हो जाती थी तो कभी हल्की तेज हो जाती थी। सोमवार को दिनभर मौसम के रंग बदलते रहे। धूप और छांव के बीच दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। गर्मी के वजह से लोगों को कहीं चैन नहीं मिल रहा था। जिले वासी भीषण गर्मी से काफी परेशान रहे। दोपहर होते-होते धूप की गर्माहट थोड़ी कम हुई और आसमान में बादल मंडराने लगे। आसमान में बादल मंडराने के कारण धूप की गर्माहट से तो थोड़ी राहत ...