Araria News: धान में प्रमुख खरपतवारों की पहचान की जानकारी मिली
अररिया, अगस्त 11 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता कृषि विज्ञान केन्द्र अररिया की ओर से जिले के किसानों के लिए धान में खरपतवार नियंत्रण एवं समेकित खरपतवार प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य धान की फसल में खरपतवारों की पहचान, उनके कारण होने वाले नुकसान तथा समय पर प्रभावी नियंत्रण की वैज्ञानिक तकनीकों से किसानों को अवगत कराना था। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को धान में प्रमुख खरपतवारों की पहचान, खरपतवारों की फसल के साथ प्रतिस्पर्धा, उचित समय पर निराई-गुड़ाई तथा रासायनिक एवं गैर-रासायनिक विधियों से खरपतवार नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी। किसानों को धान की विभिन्न रोपण एवं बुआई पद्धतियों में खरपतवार प्रबंधन के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई。 यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.