अररिया, सितम्बर 20 -- Araria News: भरगामा, निज संवाददाता। मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण भरगामा प्रखंड क्षेत्र में धान की फसल में कीटों का प्रकोप शुरू हो गया है। कीटों की सही पहचान नहीं होने के कारण किसानों को अपनी धान फसल में कौन सी दवा का छिड़काव किया जाए ,यह समझ में नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि वर्तमान मे धान की फैसल कुछ खेतों में रोपाई के बाद बढ़वार की अवस्था में है, जबकि कई खेतों में धान की बालियां निकलने लगी है और कुछ फसल बाली निकलने की अवस्था में पहुंच गई है। इस अहम समय में कई धान लगी खेतों में पौधे के निचले हिस्से में कीट लग गये हैं, जबकि कुछ खेतों में कीट पत्तियों को काटकर झझरी बना दे रहे हैं। पत्तियां सफेद होकर सूखने और जलने लगी है। किसानों का कहना है कि समय रहते कीटों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो धान की फसल बर्बादी के कगार...