अररिया, सितम्बर 1 -- Araria News: पलासी (ए.सं.)। पलासी थाना पुलिस ने बीते रविवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर धनतोला वार्ड संख्या नौ के एक घर से कुल 7.5 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया। हालांकि तस्कर मौके का फायदा उठाकर पीछे के रास्ते खेत होकर भागने में सफल रहा। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें भधू सोरेन, साकिन धनतोला वार्ड नंबर नौ को आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने कहा है कि रविवार को गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कनखुदिया पंचायत के धनतोला गांव निवासी भधू सोरेन अपने घर में देशी चुलाई शराब बनाकर बेच रहा है। सूचना पाकर पलासी थाना पुलिस धनतोला उनके घर पर पहुंच कर घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति पीछे के रास्ते खेत होकर भा...