अररिया, सितम्बर 9 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड के अलग-अलग गांव के पांच लोगों को सर्प डंस लिया। सर्प दंश के शिकार लोगों में श्यामपुर गांव की सहिदा, नयानगर गांव की बबली, डेहटी गांव का मो अमीर, पनडुब्बी गांव का सुमन मंडल व गडहरा गांव का करण कुमार शामिल हैं। सभी पीड़ितों का ईलाज पीएचसी पलासी में कराया गया। इस बात की जानकारी प्रभारी डॉ. जहांगीर आलम ने देते हुए बताया कि उक्त सर्प दंश के पीड़ितों का ईलाज पीएचसी पलासी में जारी है। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...