Araria News: दो बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार चार युवक घायल
अररिया, जुलाई 16 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज-फारबिसगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 पर डुमरिया और मिर्जापुर के बीच बुधवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रानीगंज पहुंचाया गया। रेफरल अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में डुमरिया वार्ड संख्या-4 निवासी रेहान (पिता- रजनी), मो. तबारक (पिता- मोहर्रम), परवाहा निवासी सोनू ऋषिदेव (पिता- उदयानंद ऋषिदेव) तथा मोहन कुमार (पिता- बालचंद ऋषिदेव) के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें तेज गति में थीं, जिससे डुमरिया और मिर्जापुर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.