अररिया, अक्टूबर 22 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 27 पर मंगलवार शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने एक महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायलों में खैरा गढ़िया निवासी रूपा देवी पति कुंदन यादव, वीरेंद्र यादव पिता सती लाल यादव सहित पांच लोग शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र यादव अपने पुत्र एवं भाभी रूपा देवी को दुर्गा पूजा मेला दिखाने के लिए नरपतगंज जा रहा था। यह भी पढ़ें- Buxar News: फोरलेन पर दो बाइक की टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन जख्मी इसी दौरान कोसी कॉलोनी के समीप बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। ...