अररिया, सितम्बर 20 -- Araria News: ​अररिया, निज संवाददाता। महिला थाना की पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सिमराहा थाना क्षेत्र के बारा, आरटी मोहन वार्ड संख्या 10 निवासी पवित्र ऋषिदेव पिता स्व गोरेलाल ऋषिदेव है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: महिला को गर्भवती करने का झांसा देकर साइबर ठगी, दो गिरफ्तारपहली गिरफ्तारी महिला थानेदार कुमारी अंचला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ महिला थाना में 7 सितंबर 2026 को कांड संख्या 50/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। ​गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।दूसरी गिरफ्...