Araria News: दुर्घटनाग्रस्त कार से 689 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, चालक फरार
अररिया, अक्टूबर 12 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता अररिया-जीरोमाइल फोरलेन सर्विस रोड स्थित अररिया कोर्ट स्टेशन मोड़ के समीप सोमवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो कार की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन से कुल 689 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त किया है,इसे तस्करी के उद्देश्य से पूर्णिया से अररिया लाया जा रहा था। वहीं, दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार अत्यधिक तेज गति से फोरलेन के सर्विस रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान कोर्ट स्टेशन मोड़ के समीप चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया,इससे कार सड़क किनारे टकराकर बुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.