Araria News: दुर्गा मंदिर की स्थापना को लेकर कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
अररिया, अक्टूबर 12 -- Araria News: जोकीहाट(एस)। प्रखंड के महलगांव थाना क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत के बलवा गांव में रविवार को काली मंदिर परिसर में दुर्गा मंदिर की स्थापना को लेकर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मे 550 कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा काली मंदिर परिसर से शुरू होकर बकरा नदी के कुर्सेल घाट तक पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखा। वहीं, महलगांव थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मौके पर थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार , सुमित कुमार चटर्जी, भूपेंद्र यादव, मनोज रजक, अंगद कुमार, संजय कुमार, गोपाल कुमार आदि उपस्थित थे मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.