Araria News: दुर्गा पूजा में सुरक्षित बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग अलर्ट
अररिया, अक्टूबर 18 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों, मेला स्थलों और प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर बिजली विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसी भी तरह की विद्युत दुर्घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग की ओर से कंट्रोल रूम सहित पांच संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। ये नंबर 24 घंटे काम करेंगे। वहीं, शहर में बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए मानव बल एवं अन्य विद्युत कर्मियों की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता कैलाश कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। पूजा पंडालों, मेला स्थलों और विसर्जन के दौरान विद्युत आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.