Araria News: दुर्गा पूजा में सुरक्षात्मक ढंग से होगी विद्युत आपूर्ति
अररिया, अक्टूबर 6 -- Araria News: अररिया, एक संवाददाता। अररिया के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्र में निर्बाध एवं सुरक्षात्मक ढंग से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण जारी है। इस क्रम में मंगलवार को अररिया डिविजन के विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार एवं कनीय विद्युत अभियंता शहरी मो शाहनवाज आलम के साथ अररिया शहर में बन रहे विभिन्न पूजा पंडालो का निरीक्षण किया। कार्यपालक अभियंता द्वारा निरीक्षण के दौरान दुर्गा पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों के बारे में जानकारी देते हुए समुचित क्षमता के अस्थायी विद्युत संबंध लेने के लिए भी अनुरोध किया गया। यह भी पढ़ें- त्योहारों के लिए 24 घंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.