Araria News: दुर्गा पूजा को लेकर नप प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
अररिया, अक्टूबर 11 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने और पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को फारबिसगंज नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अचानक शुरू हुए इस अभियान से अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया। नगर परिषद प्रशासन की टीम ने शहर के सुभाष चौक स्थित मुख्य बस पड़ाव, स्टेशन चौक, पटेल चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान चौक-चौराहों के आसपास लगी अस्थायी दुकानों को हटाकर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.