Araria News: दुकानदार संघ: तारिक़ अध्यक्ष तो रूपेश ततमा बने महासचिव
अररिया, जुलाई 19 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड मुख्यालय स्थित काली मंदिर परिसर में शनिवार को परिसर के दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता देवनारायण साह ने की। बैठक में 150 से अधिक दुकानदार शामिल हुए। बैठक में दुकानदार संघ का गठन कर सर्वसम्मति से पदधारकों का चयन किया गया। संघ के अध्यक्ष पद पर तारिक़ मोबिन (चुन्ना), उपाध्यक्ष पद पर प्रिंस गुप्ता (छोटू), महासचिव पद पर रूपेश ततमा, सचिव पद पर संजय पंजियार, उप सचिव पद पर बिरेंद्र साहनी (सोनू), कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इस्तियाक, उप कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कुशवाहा, संगठन सचिव पद पर फिरोज आलम का चयन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख सह काली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सदानंद यादव, सचिव गणेश भगत, शंकर भगत, गौतम भगत आदि उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी दुकानद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.