अररिया, जुलाई 25 -- Araria News: सिकटी एक संवाददाता सिकटी प्रखंड की बरदाहा पंचायत स्थित प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति पैक्स भवन वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। भवन की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इसका शौचालय बिना छत के खड़ा है, दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं और कई स्थानों पर ईंट उखड़ने लगी है। बरसात के मौसम में पानी के रिसाव से भवन की हालत और अधिक खराब होती जा रही है। परिसर में उगी झाड़ियां और दीवारों पर जमी काई विभागीय उपेक्षा की कहानी बयां कर रही है। यह पैक्स किसानों के लिए महत्वपूर्ण केन्द्र है, जहां धान अधिप्राप्ति समेत सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का संचालन होता है। लेकिन जर्जर भवन और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में किसानों एवं कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विशेष रूप से शौचालय की बदहाल स्थिति कर्मचारियों और यहां आने वाले क...